भारी बारिश भी नहीं रोक पाई हौसला, 410 धावकों ने दौड़कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

Spread the love

मसूरी। भारी वर्षा और खराब मौसम के बीच मसूरी में 22वीं “Run for Nation” दौड़ का जोश और उत्साह देखने को मिला। बारिश के बावजूद 410 प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लेकर खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

 

प्रतियोगिता में मसूरी के लगभग सभी प्रमुख हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दौड़ को 12 आयु वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें 10, 12, 14, 16 और 19 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं के साथ ओपन वर्ग भी शामिल रहा।

प्रतियोगिता का आयोजन मसूरी नगर पालिका परिषद एवं रोटरी मसूरी के सहयोग से किया गया, जबकि खेल संयोजन की जिम्मेदारी मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति ने निभाई। करीब 30 शिक्षक एवं मैनेजर भी आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी रहीं। इस अवसर पर मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र राणा सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। दौड़ के सफल आयोजन में समीर रैना, सेमुल चंद्रा, सुनील पंवार, अमित कैन्तुरा, परविन्द रावत और कविता नेगी सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं रोटरी मसूरी की ओर से अध्यक्ष अश्वनी मित्तल सहित रजत अग्रवाल, नूपुर कैन्तुरा, शैलेन्द्र कर्णवाल, मनोरंजन त्रिपाठी  सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

आयोजकों ने कहा कि “Run for Nation” का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। भारी बारिश के बावजूद 410 प्रतिभागियों की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि मसूरी के बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

आयोजकों ने केलोन्ग्स चर्च लैंग्वेज स्कूल, आईटीएम मसूरी, सभी प्रतिभागियों, विद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी रहीं। इस अवसर पर मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र राणा सहित नरेन्द्र पडियार, राजेश सक्सेना, उदित शाह, अनीता चंद्रा, शीखा नेगी बिष्ट, विनोद बिष्ट और अरविन्द सोनकर सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। दौड़ के संयोजन में समीर रैना, सेमुल चंद्रा, सुनील पंवार, अमित कैन्तुरा, परविन्द रावत और कविता नेगी सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं रोटरी मसूरी की ओर से अध्यक्ष अश्वनी मित्तल के साथ रजत अग्रवाल, नूपुर कैन्तुरा, शैलेन्द्र कर्णवाल, मनोरंजन त्रिपाठी और महेश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *