मसूरी: NSUI में संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दक्ष पंवार को NSUI नगर अध्यक्ष, मसूरी नियुक्त किया गया है, जबकि सूरज रावत को एम.पी.जी. कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2026 का प्रभारी बनाया गया है। नियुक्ति के बाद दोनों पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए आगामी छात्रसंघ चुनाव में NSUI को मजबूत करने और संगठन की जीत के लिए पूरी मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया। नई जिम्मेदारियों के साथ NSUI कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।

