देहरादून में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 7 एजेंसियों पर छापा 87 प्रतिष्ठानों की जांच, सिलेंडर जब्त

Spread the love

देहरादून में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

हाल ही में टीम ने जिले भर में 7 गैस एजेंसियों और 87 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

प्रशासन की कार्रवाई यहीं तक सीमित नहीं है। अब तक एलपीजी कालाबाजारी से जुड़े 6 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। अभियान के तहत कुल 210 घरेलू, 139 व्यावसायिक और 13 छोटे सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या गड़बड़ी की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *