मसूरी। लाइब्रेरी क्षेत्र स्थित श्री देवेंद्र अग्रवाल के होटल अतिथि में कथित अनधिकृत निर्माण के खिलाफ प्रशासन और एमडीडीए की टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल के 12 कमरों और बेसमेंट को सील कर दिया।
यह कार्रवाई संयुक्त सचिव के आदेश एवं मसूरी एसडीएम के स्तर से जारी पत्र संख्या 709 के तहत की गई। संबंधित प्रकरणों में Case No. 100/C/M/19-20, 34/C/M/12-13 और 78/C/M/11-12 का उल्लेख है। आदेश की तिथि 07 अक्टूबर 2026 है, जिसके अनुपालन में 08 अक्टूबर 2026 को मौके पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान एई अजय मलिक, जेई अनुज पांडे, जेई अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव कुमार, उदय नेगी और इंदर देव नौटियाल मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद होटल के सील किए गए हिस्सों में गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। मामले में संबंधित प्रकरणों के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है।

