मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने विंसेंट हिल स्थित क्रेग टॉप एस्टेट में श्री अरुण सहगल के निर्माण को सील कर दिया। यह कार्रवाई संयुक्त सचिव एवं उपजिलाधिकारी मसूरी के आदेश पर 24 अक्टूबर 2026 को की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकरण में जारी पत्र संख्या 835 एवं वाद संख्या R-1036/2026, दिनांक 23 अक्टूबर 2026 के आधार पर संबंधित निर्माण को सील करने की कार्रवाई संपन्न हुई।
इस दौरान एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव कुमार और उदय नेगी मौजूद रहे।
मसूरी में अनधिकृत निर्माण के मामलों में प्रशासनिक कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है। इस कार्रवाई के जरिए संबंधित निर्माण के विरुद्ध जारी आदेश का अनुपालन कराया गया।

