27 साल के युवक की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत

Spread the love

मसूरी में एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय टैक्सी चालक मनोज दास की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज दास निवासी खनहेरी (टिहरी गढ़वाल) मसूरी से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान वह बाटाघाट क्षेत्र में अपने साथी चालक मुकेश के साथ रुका और एक मकान की छत पर संपत्ति देखने के लिए गया।

बताया जा रहा है कि छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया और छत पर ही गिर पड़ा। साथी चालक मुकेश द्वारा उसे तुरंत कम्युनिटी अस्पताल मसूरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रात 9:33 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा भरा। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *