एमपीजी कॉलेज पुतला दहन पर एबीवीपी की सफाई, कहा– यह संगठन का कार्यक्रम नहीं

Spread the love

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में हाल ही में शिक्षा मंत्री के पुतला दहन के मामले में अंकित सुंद्रियाल ने संगठन का पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन एबीवीपी के बैनर तले नहीं, बल्कि कॉलेज के छात्रों और छात्राओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से किया गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में एबीवीपी पहले ही प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट कर चुकी है। संगठन का इस प्रदर्शन से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था।

प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि प्रांत संगठन की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति या इकाई एबीवीपी के नाम, पद या बैनर का उपयोग नहीं कर सकती। यदि ऐसा किया जाता है तो उसे संगठन का अधिकृत कार्यक्रम नहीं माना जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में एबीवीपी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक लेटरहेड और निर्देश भी साझा किए गए हैं, जिनमें संगठन की स्थिति स्पष्ट रूप से दर्ज है। संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठनात्मक अनुशासन का पालन करने तथा किसी भी कार्यक्रम से पहले निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन करने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *