मसूरी नगर पालिका के वार्ड संख्या 13 स्थित दुधली क्षेत्र में आम रास्ते पर लगाए गए एक अवैध बैरियर को प्रशासन ने हटा दिया है। यह बैरियर कथित तौर पर “वन अधिकार समिति” के नाम पर लगाया गया था। संयुक्त विभागीय जांच में इसे पूरी तरह अवैध पाया गया, जिसके बाद 25 अप्रैल 2026 को एसडीएम मसूरी और अन्य संबंधित विभागों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए बैरियर को हटाया गया।
बताया जा रहा है कि बिना किसी वैध अनुमति के इस बैरियर का संचालन करीब एक सप्ताह तक किया गया और राहगीरों से वसूली की कोशिश भी की गई। अब इस मामले में सभी की नजर शासन-प्रशासन पर टिकी है कि इस कथित समिति से जुड़े लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है

