मसूरी में 35 वर्षीय युवक की अचानक मौत से क्षेत्र में सनसनी

Spread the love

मसूरी के भट्टा गाँव, बालूगंज क्षेत्र में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपने किराए के कमरे में मृत पाया गया। शाम करीब 5 बजे मिली सूचना के बाद कोतवाली मसूरी और चौकी बार्लोगंज से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अंकित सिंह (उम्र लगभग 35 वर्ष) निवासी न्यू भट्टा गाँव, बालूगंज रोड के रूप में हुई है। वह टैक्सी चालक के रूप में कार्य करता था और अकेले किराए के कमरे में रहता था।

सुबह से दरवाजा न खुलने पर स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार को बताया। मृतक की माता ने अपने भाई जगराज को घटना स्थल पर भेजा। जब जगराज पहुँचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। दरवाजा धक्का देकर खोलने पर अंकित सिंह फर्श पर मृत अवस्था में पड़े मिले।

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरना शुरू कर दिया है तथा पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जा रहा है। मौत के कारणों की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *