अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मसूरी ने इतिहास विषय का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया

Spread the love

मसूरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए इतिहास विषय का एक विशेष एजुकेशनल टूर आयोजित किया गया। यह भ्रमण नगर मंत्री सौरव खन्ना के मार्गदर्शन में तथा छात्र संघ उपाध्यक्ष अनुज पंवार और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष जोशीके नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस शैक्षणिक यात्रा के अंतर्गत छात्र–छात्राओं को ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले संतुरा देवी मंदिर का भ्रमण कराया गया, जहां विद्यार्थियों को क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं की जानकारी दी गई। भ्रमण का उद्देश्य पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक और सांस्कृतिक समझ को विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान अमिताभ भट्ट, सुनील पंवार, एल. एल.एम. उपाध्याय और विनोद कंडारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *