मसूरी पालिका की बैठक में बड़ा फैसला: गोल्फ कार्ट संचालन में रोटेशन प्रणाली लागू

Spread the love

मसूरी नगर पालिका परिषद के सभागार में शुक्रवार दोपहर एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पालिका प्रशासन और गोल्फ कार्ट व रिक्शा संचालकों के मजदूर संघ के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने की।

बैठक में गोल्फ कार्ट संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अब तक 14 गोल्फ कार्ट का संचालन जिन 14 सदस्यों द्वारा किया जा रहा था, उनकी जगह रोटेशन प्रणाली के तहत मजदूर संघ के अन्य 14 सदस्यों को मौका दिया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र सदस्यों को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना है। इस प्रस्ताव को मजदूर संघ ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

इसके अलावा, रिक्शा चालक वर्ग की 13 विधवा महिला सदस्यों के हित में वन टाइम सेटलमेंट योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष ने संघ के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ लेने की इच्छुक महिलाओं की सूची शीघ्र पालिका को सौंपें। इस प्रस्ताव को लेकर प्रारंभिक सहमति भी दे दी गई।

बैठक के दौरान यह मुद्दा भी उठा कि कुछ रिक्शा चालक अब इस कार्य को छोड़ना चाहते हैं। ऐसे मामलों में भी उन्हें सेटलमेंट योजना का लाभ देने की संभावना पर विचार किया जाएगा। इस पर अंतिम निर्णय बजट की उपलब्धता और संघ की सहमति के आधार पर लिया जाएगा।

बैठक में पालिका प्रशासन और मजदूर संघ के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *