मसूरी में बड़ा हादसा: 600 मीटर खाई में गिरा व्यक्ति,खरगोश फार्म के पास दुर्घटना

Spread the love

मसूरी–धनोल्टी बायपास रोड पर खरगोश फार्म के पास शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति लगभग 600 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना 17:55 बजे कोतवाली मसूरी को दूरभाष के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक, वरिष्ठ उपनिरीक्षक और पुलिस बल आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। थाना कार्यालय से फायर सर्विस को भी तुरंत अवगत कराया गया।

घटनास्थल पर पहुँचने के बाद पुलिस टीम ने फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से तेजी और साहस के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों के अनुसार उसे मामूली चोटें आई हैं।

 

जांच में पता चला कि घायल व्यक्ति स्कूटी से मसूरी से धनोल्टी की ओर जा रहा था। खरगोश फार्म के पास स्कूटी खड़ी कर वह लघुशंका के लिए सड़क किनारे गया था, जहाँ अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

 

घायल की पहचान:

नाम: नंदू थापा,पिता का नाम: स्व. महावीर,निवास: पीली बिल्डिंग, मसूरी,उम्र: लगभग 48 वर्ष

पुलिस और फायर टीम की तत्परता और बहादुरी से व्यक्ति की जान बच पाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *