आज भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल द्वारा मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण सुनने के लिए विशेष आयोजन किया गया। मंडल के कुल 69 बूथों में से 45 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो संदेश को सुना।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, खेलों में नई उपलब्धियों और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मन की बात कार्यक्रम देशभर में 22 भाषाओं में प्रसारित होता है।
प्रमुख बातें
भारत के स्पेस इकोसिस्टम में हो रही तेज प्रगति का उल्लेख,जामनगर के जामसाब की प्रेरक कहानी का जिक्रश, शहद उत्पादन से बढ़ते रोजगार अवसरों पर चर्चा,देश में विंटर टूरिज्म की बढ़ती संभावनाएं और नौसेना दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के तेजी से विकसित हो रहे विंटर टूरिज्म का विशेष उल्लेख किया। बताया कि आदि कैलाश में हाल ही में पहली हाई एल्टीट्यूड मैराथन रन आयोजित हुई, जिसमें 60 किमी की दौड़ कड़ाके की ठंड में सुबह 5 बजे शुरू हुई। जहां कुछ वर्ष पहले यहां 2,000 पर्यटक आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 30,000 तक पहुंच चुकी है।
उन्होंने उत्तराखंड की होम स्टे योजना, गंगा किनारे होने वाली डेस्टिनेशन शादियों और राज्य के उभरते पर्यटन स्थलों की भी सराहना की। इसके साथ ही वोकल फ़ॉर लोकल को मजबूत करने की अपील, भूटान दौरे का उल्लेख और देश में बढ़ रही एंड्युरेंस स्पोर्ट्स संस्कृति पर भी बात की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह महीना खेल उपलब्धियों के लिए विशेष रहा और देश के युवा नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

