बोलने में असमर्थ बच्ची मसूरी अंबेडकर चौक पर मिली, तलाश कर परिजनों को सौंपी गई

Spread the love

मसूरी– अंबेडकर चौक के पास मंगलवार को एक तीन वर्षीय बच्ची रोती हुई मिली, जो बोलने में असमर्थ थी। स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को चौकी लाया गया और उसके परिजनों की तलाश शुरू की गई।

काफी प्रयासों के बाद बच्ची के परिजनों का पता चल पाया। बच्ची की पहचान आईजल के रूप में हुई, जिसकी उम्र 3 वर्ष है। उसकी मां, फरहीन पत्नी रियाज, निवासी पठान मोहल्ला, थाना साहसनी गेट, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि उनकी बेटी बोल नहीं सकती।

बच्ची के सुरक्षित मिलने पर माता ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस के सहयोग और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बेटी को सुरक्षित पाकर वे बेहद राहत महसूस कर रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *