देहरादून, 07 फरवरी 2025: उत्तराखंड के सबसे बड़े नगर निगम देहरादून में नव निर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल और 100 पार्षदों ने शुक्रवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह समारोह नगर निगम के प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने महापौर सौरभ थपलियाल को शपथ दिलाई। इसके बाद, महापौर ने सभी नव निर्वाचित पार्षदों को भी शपथ दिलाई।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, विधायक सविता कपूर, राजपुर के विधायक खजानदास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, पूर्व केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल और पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर निगम की मुख्य नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बसंल, नगर मजिस्टेट प्रत्युष सिंह और उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित विभिन्न अधिकारी और बड़ी संख्या में जनता ने समारोह में भाग लिया।
शपथ ग्रहण के बाद महापौर सौरभ थपलियाल ने शहर के समग्र विकास और जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।