2027 चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां, भाजयुमो ने पूरे प्रदेश में बनाए प्रभारी, आर्यन देव उनियाल को मिली पौड़ी की जिम्मेदारी

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली द्वारा उत्तराखंड के संगठनात्मक जिलों हेतु जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की गई है।

इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल को संगठन द्वारा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए पौड़ी जनपद का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई।

आर्यन देव उनियाल लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए युवा कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी नेतृत्व के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, सक्रियता एवं पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं, आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी रणनीति के तहत युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों में प्रभारी एवं सह-प्रभारी की जिम्मेदारी देकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *