मसूरी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में श्री के.पी. शर्मा के श्रीनगर एस्टेट स्थित ग्रीनवुड कॉटेज में किए गए अनधिकृत निर्माण पर कार्रवाई करते हुए संबंधित भवन को सील कर दिया गया।
यह कार्रवाई वाद संख्या R-1208/2024 में संयुक्त सचिव एवं एसडीएम मसूरी के आदेश के अनुपालन में की गई। कार्रवाई के दौरान एमडीडीए के सहायक अभियंता (AE) अजय मलिक, कनिष्ठ अभियंता (JE) अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव, उदय नेगी तथा पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीलिंग की कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अवैध निर्माण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति किए गए निर्माण कार्यों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी तथा किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

