मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल में ₹27 करोड़ का कथित खेल

Spread the love

BREAKING EXCLUSIVE | मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल में करोड़ों का कथित खेल, जांच में सामने आया ₹27 करोड़ का मामला!

मसूरी से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर! सूत्रों के अनुसार शहर के एक बेहद प्रतिष्ठित स्कूल में करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। गहन जांच में अब तक करीब ₹27 करोड़ के कथित खेल का खुलासा होने की जानकारी सामने आ रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए कुछ अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। वहीं जांच को आगे बढ़ाने के लिए नई जांच टीम का गठन किया गया है।

सूत्रों की मानें तो जांच अभी पूरी नहीं हुई है और जैसे-जैसे रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं, मामला और बड़ा होता जा रहा है। माना जा रहा है कि जांच की अगली कड़ी में कई और चौंकाने वाले तथ्य और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

सबसे बड़ा सवाल—आखिर प्रतिष्ठित स्कूल में ₹27 करोड़ का कथित खेल कैसे हुआ? इतने बड़े मामले की भनक पहले क्यों नहीं लगी? और इस पूरे प्रकरण में कौन-कौन जिम्मेदार है?

फिलहाल जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *