नगर पालिका परिषद मसूरी ने बरसात के मौसम को देखते हुए नाला सफाई और आपदा प्रबंधन कार्यों के लिए 50 से अधिक अस्थायी कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। चयनित कर्मियों को तीन माह की अवधि के लिए प्रतिदिन 500 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी नगर पालिका के स्वास्थ्य अनुभाग में तत्काल संपर्क कर सकते हैं। पालिका प्रशासन के अनुसार कर्मियों का चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 72483 92389, 70600 58604 एवं 81260 15948 पर संपर्क कर सकते हैं।

