मसूरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मसूरी नगर एवं एमपीजी कॉलेज इकाई का गठन बुधवार, 18 नवंबर को एमपीजी कॉलेज मसूरी में संपन्न हुआ। देहरादून से पहुंचे विभाग संगठन मंत्री परमेश जोशी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
गठन के दौरान मनीष को मसूरी नगर अध्यक्ष तथा अनुज पंवार को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं एमपीजी कॉलेज की इकाई के अध्यक्ष पद पर सौरव तथा मंत्री पद पर ध्रुव भंडारी को नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त नगर एवं कॉलेज इकाई में विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने, छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा विद्यार्थियों के बीच परिषद की सक्रियता बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई।
नई कार्यकारिणी में एमपीजी कॉलेज इकाई के उपाध्यक्ष पद पर विकास और समीर, सह-मंत्री पद पर सागर और महक, मीडिया प्रमुख खुशी और लकी तथा सोशल मीडिया प्रमुख शंकर को जिम्मेदारी दी गई। वहीं SFS के लिए अक्कू और समीर, SFD के लिए आकाश पड़ियार और शुभम, खेलो भारत संयोजक के रूप में कुणाल तथा RKM संयोजक के रूप में अंजलि और सिमरन को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही यूनिट-2 में अध्यक्ष पद पर सौरव, मंत्री पद पर ध्रुव भंडारी, उपाध्यक्ष पद पर साक्षी, सह-मंत्री पद पर शुभम रावत, मीडिया प्रमुख के रूप में अनामिका और भारती, सोशल मीडिया प्रमुख के रूप में शीतल और प्रियंका, SFS में खुशी और रुपाली, SFD में समीक्षा और मीनाक्षी, खेलो भारत संयोजक वंश तथा RKM की जिम्मेदारी सरिता और शालिनी को सौंपी गई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के प्रति समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

