मसूरी में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, बहुमंजिला भवन समेत 9 कॉटेज एक साथ सील

Spread the love

टिपरीधार में अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने वालों पर कड़ा संदेश

मसूरी-चंबा रोड स्थित टिपरीधार क्षेत्र में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बहुमंजिला भवन के साथ बने 9 कॉटेज को एक साथ सील कर दिया। यह कार्रवाई केस संख्या R-0460/2025 में संयुक्त सचिव/एसडीएम मसूरी के आदेश पर की गई।

बताया जा रहा है कि उक्त बहुमंजिला इमारत और उससे जुड़े सभी 9 कॉटेज एक ही परिसर में निर्मित थे, जिन्हें बिना अनुमति और नियमों के विरुद्ध बनाया गया था। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी निर्माण को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव और इंदर देव नौटियाल सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।

प्रशासन की इस सख्त और ठोस कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहा है कि अब अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि जो भी निर्माण नियमों के विरुद्ध पाया जाएगा, उसके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *