मसूरी में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध निर्माण सील

Spread the love

मसूरी। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को मसूरी क्षेत्र में दो निर्माणों को सील कर दिया। यह कार्रवाई संयुक्त सचिव/एसडीएम मसूरी के आदेश पर पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

पहली कार्रवाई चंबा-टिहरी मोटर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप श्री विनोद बिष्ट पुत्र जसवंत सिंह बिष्ट के अवैध निर्माण पर की गई। यह कार्रवाई वाद संख्या R-1291/2025 के अंतर्गत की गई, जिसमें संबंधित भवन को सील कर दिया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई किंक्रेग, पिक्चर पैलेस मोटर मार्ग स्थित जयसवाल एस्टेट में श्रीमती सुषमा जायसवाल के अवैध निर्माण पर की गई। यह कार्रवाई वाद संख्या 78/C/M/18-19 के तहत अमल में लाई गई और निर्माण को सील कर दिया गया।

सीलिंग अभियान के दौरान एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक, कनिष्ठ अभियंता अनुराग नौटियाल, पर्यवेक्षक संजीव, उदय नेगी तथा इंद्रदेव नौटियाल मौजूद रहे। कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

एमडीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए गए निर्माणों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा भवन उपविधियों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *