मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल बने भारत सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल

Spread the love

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी के लिए गर्व का क्षण है। नगर के युवा अधिवक्ता Aryan Dev Uniyal को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल में भारत सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल (Standing Counsel for Union of India) के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के तहत की गई है।

आर्यन देव उनियाल लंबे समय से विधि क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए संवैधानिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मामलों में अपनी प्रभावी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। युवा अधिवक्ता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखण्ड में प्रदेश मंत्री के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं।

उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि माना जा रहा है, बल्कि पूरे मसूरी क्षेत्र के लिए भी सम्मान और गौरव का विषय बताया जा रहा है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत, समर्पण और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण दायित्व हासिल किए जा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *