तेज मोड़ बना हादसे की वजह, मसूरी में ट्रक पलटने से मचा हड़कंप

Spread the love

दिनांक 08 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे सिटी कंट्रोल रूम (112) के माध्यम से कोतवाली मसूरी को सूचना मिली कि पानी वाला बैंड क्षेत्र के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी से रात्रि अधिकारी पुलिस बल के साथ तथा चौकी कोलूखेत से अतिरिक्त पुलिस बल व आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुंचा।

मौके पर पाया गया कि ट्रक संख्या UP14 JT 9368 सड़क पर पलटा हुआ था। ट्रक में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि ट्रक मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद से मसूरी की ओर आ रहा था। पानी वाला बैंड के पास तीव्र मोड़ होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ट्रक पलट गया।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है। पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारू कराया गया। बाद में क्रेन की सहायता से ट्रक को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *