जॉर्ज एवरेस्ट मार्ग को लेकर नगर पालिका सख्त, 10 दिन में कार्रवाई के निर्देश

Spread the love

 

मसूरी। आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को नगर पालिका परिषद मसूरी अध्यक्ष  ने कर अधीक्षक एवं मानचित्रकार के साथ जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र स्थित मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।

इस क्रम में जॉर्ज एवरेस्ट स्थित निजी फार्म के प्रबंधक से भी वार्ता की गई, जिसमें यह निष्कर्ष सामने आया कि संबंधित मार्ग नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र में आता है। नगर पालिका की ओर से निजी फार्म प्रबंधन को जन अपेक्षाओं के अनुरूप 10 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यदि तय समयसीमा में कार्रवाई नहीं की जाती है तो नगर पालिका पर्यटन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर मार्ग पर कब्जा लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *