उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। 2027 के विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही भारतीय जनता पार्टी ने सियासी संतुलन साधते हुए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में धामी कैबिनेट का विस्तार करते हुए पांच नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
देहरादून स्थित राज भवन देहरादून (लोकभवन) में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि पार्टी का संतुलन मजबूत बना रहे।
भाजपा ने इस कदम के जरिए चुनाव से पहले संगठन को मजबूती देने और असंतोष को कम करने की कोशिश की है। इसे पार्टी की रणनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है, जो आगामी चुनाव में लाभ पहुंचाने का प्रयास है।
अब नजर इस बात पर रहेगी कि इस मंत्रिमंडल विस्तार का जनता के बीच कितना प्रभाव पड़ता है और क्या यह फैसला भाजपा के लिए चुनावी फायदे का कारण बन पाता है या नहीं।
*हरिद्वार विधायक से मदन कौशिक बने धामी सरकार की कैबिनेट में मंत्री। समर्थकों में खुशी की लहर
*रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी बने धामी सरकार की कैबिनेट में मंत्री। समर्थकों में खुशी की लहर
*राजपुर रोड से विधायक खजान दास बने धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री।
*भीमताल से विधायक राम सिंह कैडा बने धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री!
*रूडकी से विधायक प्रदीप बत्रा बने धामी सरकार की कैबिनेट में मंत्री। समर्थकों में खुशी की लहर

