मसूरी, 24 अगस्त 2025: आज दोपहर लगभग 12 बजे कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास एक बलीनो कार खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही कोलुखेत चौकी से पुलिस टीम राहत और बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि कार (नंबर UK 07 DY 0778) करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। कार में सवार युवक की पहचान पंकज मेहता (उम्र 28 वर्ष), निवासी 423/1 श्यामपुर, अम्बीवाला, प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है।
हादसे में युवक के सिर पर चोटें आईं। पुलिस व स्थानीय टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को खाई से सुरक्षित रेस्क्यू किया और 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।

