बिना बताए मसूरी पहुंचे दिल्ली के दो किशोर, पुलिस ने रॉयल कैफे से किया सकुशल बरामद

Spread the love

मसूरी: दिल्ली के प्रेम नगर और द्वारका क्षेत्र से दो नाबालिग लड़के बिना परिवार को बताए मसूरी घूमने पहुंच गए। लड़कों की पहचान प्रद्युमन शर्मा (पुत्र मनोज कुमार) निवासी प्रेम नगर, नजफगढ़ और रिद्धिमान सिंह (पुत्र आलोक सिंह) निवासी बी-39, रत्नाकर अपार्टमेंट, प्लॉट नंबर 21, द्वारका, नई दिल्ली के रूप में हुई है।

परिजनों द्वारा लड़कों के लापता होने की सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस सक्रिय हुई और चीता लाइब्रेरी टीम ने तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद दोनों किशोरों को बाटा की चढ़ाई पर स्थित कुलड़ी क्षेत्र के रॉयल कैफे में बैठे हुए पाया गया।

पुलिस टीम द्वारा दोनों को सुरक्षित थाने लाया गया, जहां उनके परिजनों को सूचित किया गया। बाद में प्रद्युमन के परिजन मनोज कुमार (पुत्र गोपीचंद) मसूरी पहुंचे और दोनों बच्चों को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

मसूरी पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला और परिजनों को राहत दी। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों पर सतत निगरानी रखें और ऐसे मामलों से बचने के लिए संवाद बनाए रखें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *