मसूरी में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई, देशभक्ति के रंग में रंगी पहाड़ों की रानी

Spread the love

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल द्वारा शुक्रवार को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा टिहरी बस स्टैंड से प्रारंभ होकर माल रोड होते हुए गांधी चौक तक पहुँची, जहाँ राष्ट्रभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

यात्रा में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओ. पी. उनियाल, प्रदेश युवा मोर्चा संयोजक आर्यन देव उनियाल, मण्डल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंदर मेलवान सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा के दौरान नगर तिरंगे के रंग में रंगा दिखा और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों से वातावरण को जीवंत बना दिया। सेना के शौर्य और तिरंगे की गरिमा को नमन करते हुए इस यात्रा ने पूरे मसूरी को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में जनसहभागिता उल्लेखनीय रही। मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में सेना के अदम्य साहस को सलाम करते हुए युवाओं से राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित होने का आह्वान किया।

यह आयोजन न केवल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का उत्सव था, बल्कि युवाओं और समाज को देशप्रेम से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी बना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *