मसूरी, 25 नवम्बर 2025 — थाना कोतवाली मसूरी क्षेत्र में आज 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि होटल व्हाइट हाउस के पास एक स्कूटी फिसल गई है। सूचना मिलते ही चौकी बार्लोगंज से पुलिस टीम मौके पर पहुँची।
मौके पर एक A/P ACCESS व्हाइट-ब्राउन रंग की स्कूटी सड़क पर गिरी हुई पाई गई, जिस पर तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पाया गया। गंभीर घायल को तत्काल प्राइवेट वाहन से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि वाहन चालक द्वारा तेज गति से स्कूटी चलाने के कारण वह अनियंत्रित होकर फिसल गई। स्कूटी को सुरक्षा के मद्देनज़र चौकी बार्लोगंज में सीज कर रखा गया है।
गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान विवेक, निवासी लण्ढौर, मसूरी (जनपद देहरादून) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी उसके भाई को दे दी गई है।

