मसूरी: रोटरी क्लब ने स्कूल में हरेला पर्व मनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Spread the love

मसूरी के कैमल बैक रोड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रोटरी क्लब द्वारा हरेला पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों को पौधारोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के तहत क्लब की ओर से विद्यार्थियों को विशेष गमले भेंट किए गए, जिन पर उनके नाम अंकित थे। साथ ही यह घोषणा की गई कि जिन बच्चों द्वारा आठ महीने तक इन पौधों की अच्छे से देखभाल की जाएगी, उन्हें “रोटरी ग्रीन हीरो सम्मान” से नवाजा जाएगा।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और इसके प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को समझाया कि पेड़-पौधे न केवल हमारी सांसों के लिए जरूरी हैं, बल्कि समस्त जीव-जंतुओं के अस्तित्व से भी जुड़े हुए हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रोटर इलेक्ट डिस्ट्रीक्ट गवर्नर डॉ. रीता कालरा ने भी पर्यावरण की महत्ता पर चर्चा की और बच्चों को प्रेरित किया कि वे प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने की दिशा में प्रयास करें।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या कामोद शर्मा सहित क्लब के सदस्य—योगिता गोयल, रजत अग्रवाल, मनमोहन कर्णवाल, शैलेन्द्र कर्णवाल, दिलीप अग्रवाल, अर्जुन कैंतुरा, नूपुर केंतुरा, अशोक कोहली, सोनल अग्रवाल, अश्विनी मित्तल, मयंक अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, रश्मि कर्णवाल और मनीष गोयल—भी मौजूद रहे।

इस पहल के माध्यम से रोटरी क्लब ने बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना जगाने का सराहनीय प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *