मसूरी वन प्रभाग की मसूरी रेंज की टीम ने रेंज अधिकारी श्री महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में अवैध निर्माण और अवैध वृक्ष कटान पर सख्ती बरतते हुए मरेस्प्रिंग और दुधली सेक्शन के अंतर्गत विभिन्न एस्टेटों में संयुक्त गश्त अभियान चलाया।
इस कार्रवाई में अनुभाग अधिकारियों अभिषेक सजवाण और इप्सा भट्ट के साथ वन बीट अधिकारी हरेंद्र सिंह, दलवीर सिंह सजवाण, राहुल, अनिल, खुशीराम बहुगुणा और आकांक्षा चौहान शामिल रहे। इसके अलावा वाहन चालक मुलायम पयाल तथा दैनिक श्रमिक दिनेश नेगी और प्रदीप गैरोला भी टीम का हिस्सा रहे।
पिछले कुछ दिनों से अवैध अभिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बाद वन विभाग अब अवैध खनन, अवैध वृक्ष पातन और अनधिकृत निर्माण पर भी कड़ी निगरानी और रोकथाम को लेकर अपने प्रयास तेज कर रहा है।

