प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी, मसूरी से आर्यन देव उनियाल को अहम जिम्मेदारी

Spread the love

2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर हलचल तेज़ कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। सूची सामने आते ही प्रदेश की राजनीति में गतिविधियाँ और चर्चाएँ तेज़ हो गई हैं।

इस बीच मसूरी से जुड़े युवाओं के लिए खास खबर सामने आई है। आर्यन देव उनियाल को भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मानना है कि आर्यन देव उनियाल की यह जिम्मेदारी क्षेत्र में युवाओं को संगठन से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *