मसूरी: मॉर्डन स्कूल के पास खरोला निवास में भूस्खलन, एक परिवार के दो कमरे ढहे, रास्ता भी क्षतिग्रस्त

Spread the love

मसूरी में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को खरोला निवास क्षेत्र, मॉर्डन स्कूल के निकट, एक निजी भूमि पर भारी भूस्खलन हुआ, जिसमें एक परिवार के दो कमरे पूरी तरह ढह गए। इस हादसे में उस घर का मुख्य आवागमन मार्ग भी मलबे में समा गया, जिससे परिवार का संपर्क पूरी तरह कट गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सभासद सचिन गुंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया।

भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले अन्य लोगों में भी दहशत का माहौल है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और जरूरी होने पर स्थानांतरण के निर्देश दिए हैं।

बारिश का दौर फिलहाल जारी है, जिससे स्थिति और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *