
मसूरी। गढ़वाल महासभा के तत्वावधान में हरियाली तीज का पर्व इतवार को होटल विष्णु पैलेस में हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देकर की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
कार्यक्रम का संचालन गढ़वाल महासभा की अध्यक्ष श्रीमती सुधा झिल्डियाल एवं श्रीमती शशि रावत ने किया। कार्यक्रम में तीज क्वीन, बेस्ट डांस, बेस्ट गीत सहित कई रोचक गतिविधियाँ शामिल रहीं।
तीज क्वीन प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया था। 50 वर्ष से कम की श्रेणी में लक्ष्मी उनियाल को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया, वहीं 50 वर्ष से ऊपर की श्रेणी में सीता पवार को तीज क्वीन चुना गया।
गीत और नृत्य प्रदर्शन में भी महिलाओं ने दिखाया उत्साह:
•हरियाली तीज गीत श्रेणी में पुष्पा पडियार को विजेता घोषित किया गया।
•नृत्य श्रेणी में सुनीता ढौंडियाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया।
•गढ़वाली लोकगीत श्रेणी में शीतल पंवार ने सबका मन मोह लिया।
•इसके अतिरिक्त लीला कंडारी और सुनीता नेगी सहित अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में तनु उनियाल, रेखा ढौंडियाल, नीलम ढौंडियाल और रजनी पंवार शामिल रहीं, जिन्होंने निष्पक्षता के साथ निर्णय दिया।
इस अवसर पर नमिता कुमाई, राजेश्वरी भट्ट, बीना मल्ल, अनीता पुंडीर, सुषमा महक, बीना गुनसोला, कमल शर्मा, कल्पना गोदियाल,सोनी मॉयल, भरोसी रावत, राजेश्वरी नेगी, माया चौहान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गढ़वाली संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली और महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

