दीपावली के बाद सैलानियों की बाढ़, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

Spread the love

 

 

 

 

 

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ मसूरी-देहरादून मार्ग अब भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाया है, जिसके कारण यहाँ भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। 15 और 16 सितम्बर की रात हुई मूसलाधार बारिश ने सड़क के कई हिस्सों को बुरी तरह नुकसान पहुँचाया था। उस समय मार्ग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पर्यटक मसूरी आने से हिचकने लगे थे और पर्यटन गतिविधियाँ लगभग ठप पड़ गई थीं। लेकिन दीपावली के बाद छुट्टियों का मौसम शुरू होते ही मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। अपूर्ण मरम्मत कार्य और वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते अब देहरादून से मसूरी तक का सफर, जो सामान्यतः एक घंटे में पूरा होता था, दो से तीन घंटे में तय हो रहा है। इससे रोजमर्रा के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *