देहरादून मे आज उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच द्वारा एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन नेगीकी अध्यक्षता में हुई इस सभा में राज्य स्थापना दिवस (8 नवंबर) पर सरकार द्वारा आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण और पेंशन वृद्धि चिह्निकरण को लेकर की गई घोषणाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश भर से आए अनेक आंदोलनकारियों की मौजूदगी में एक समीक्षात्मक संवाद हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंच की ओर से जिलाधिकारी सविन बंसल का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर डीएम सविन बंसल ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि वरिष्ठ और बुजुर्ग आंदोलनकारियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें उचित सुविधाएँ व आवश्यक सामान समय पर मिले।
मसूरी से आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष देवी गोदियाल, महामंत्री नरेन्द्र पडियार, तथा वरिष्ठ आंदोलनकारी जबर सिंह वर्त्तवाल और द्विजेंद्र बहुगुणा भी बैठक में उपस्थित रहे।
सभा में प्रतिभागियों ने सरकार से मांग की कि घोषित लाभों को जल्द प्रभावी किया जाए और आंदोलनकारियों के हितों को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए।

