कुठालगेट में अवैध खनन का पर्दाफाश,चला प्रशासन का बुलडोज़र, 4 वाहन सीज, भारी जुर्माना

Spread the love

देहरादून,जिले के कुठालगेट क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए निर्माणाधीन साइट से जेसीबी, पोकलैंड मशीन और दो पिकअप वाहनों को सीज कर दिया है। कार्रवाई के दौरान इन पर 7 लाख 20 हजार रुपये का भारी भरकम जुर्माना भी लगाया गया है।

मामला तब सामने आया जब क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार मिल रही सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर उपजिलाधिकारी मसूरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और खनन में लगे उपकरणों को जब्त कर कार्रवाई शुरू की।

पकड़े गए वाहनों में एक जेसीबी, एक पोकलैंड मशीन और दो पिकअप शामिल हैं। सभी वाहनों को या तो मौके पर सील किया गया या कुठालगेट पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया गया है। प्रशासन ने वाहन मालिकों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज कर दिए हैं।

जिलाधिकारी ने साफ किया है कि जिले में अवैध खनन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने खनन की शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी भी सौंपी है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *