देहरादून। विकासनगर सहसपुर क्षेत्र के तिलवाड़ी गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित डीबीआईटी कॉलेज तिराहे के पास मंगलवार रात को अंजाम दी गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले रोहित नेगी का कुछ लोगों से आपसी विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद जब वे बोलेरो गाड़ी से घर लौट रहे थे, तभी मुजफ्फरनगर निवासी अजहर त्यागी नामक व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर तलाश तेज कर दी गई है। हत्या की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।