मसूरी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप वाहन सीज

Spread the love

मसूरी वन विभाग की टीम ने अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों को जब्त किया है। पकड़े गए वाहनों में अवैध रूप से उपखनिज और पत्थरों की तस्करी की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, पिकअप नंबर UK07CB2942 से अवैध पत्थर ढोए जा रहे थे, जबकि UK07CB8677 और UK07CA4674 में उपखनिज सामग्री का अनधिकृत परिवहन किया जा रहा था।

प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने इससे पहले भी दो पिकअप वाहनों को सीज किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

कार्रवाई में टीम प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान (वन क्षेत्राधिकारी) के साथ वन दरोगा अभिषेक सजवाण, वन बीट अधिकारी राहुल, हरेंद्र सिंह, दलवीर सिंह सजवाण, वाहन चालक मुलायम पयाल, तथा दैनिक श्रमिक प्रदीप गैरोला, दिनेश नेगी और नरेंद्र कुमाए शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *