“प्रदेश ह संयोजक (विधि प्रकोष्ठ) आर्यन देव उनियाल ने मुख्य वक्ता के रूप में सनराइज एकेडमी, रायपुर, देहरादून में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर संवादात्मक सत्र में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को भाजपा द्वारा प्रस्तावित 129वें संविधान संशोधन विधेयक के बारे में जानकारी दी, जो पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति की रिपोर्ट पर आधारित है। आर्यन देव ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के लाभों और इसके प्रभावी कार्यान्वयन के महत्व को बताया, जो भारत के लिए एक महत्वपूर्ण सुधार साबित हो सकता है। उन्होंने युवाओं से इस सुधार पर अपने सुझाव और प्रतिक्रियाएं माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भेजने की अपील की। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट, सनराइज अकैडमी की चेयरमैन विदुषी निशंक, मैनेजिंग डायरेक्टर पूजा पोखरियाल, पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य(युवा मोर्चा)अभिजीत नौटियाल समेत अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे
युवाओं से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सुझाव भेजने की अपील आर्यन देव उनियाल
