मसूरी-देहरादून मार्ग पर हर बारिश के बाद मलबा: निर्माण साइट का मलबा बना मुसीबत

Spread the love

 

सूरी-देहरादून मार्ग पर स्थित एमपीजी कॉलेज के नीचे हर बारिश के बाद भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ जाता है, जिससे यातायात बाधित हो जाता है। सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद एक बार फिर यही हालात देखने को मिले। सड़क पर मलबा फैल जाने के कारण कई घंटों तक यात्री और स्थानीय लोग जाम में फंसे रहे।

मौके पर पुलिस बल ने पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और रास्ते को सुचारु रूप से चालू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जाम में स्कूली बसों से लेकर आपातकालीन सेवाओं की गाड़ियाँ भी फँसी रहीं।

सूत्रों के अनुसार, यह मलबा आसपास की निर्माण साइट्स से अवैध रूप से डाला जाता है, जो हर बारिश में बहकर मुख्य मार्ग पर आ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या की जानकारी कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से मांग की जा रही है कि अवैध निर्माण कार्यों पर रोक लगे और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *