मसूरी में 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

मसूरी, 27 जुलाई। मसूरी क्षेत्र में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल मसूरी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम लगभग 7:05 बजे सिविल अस्पताल से कोतवाली मसूरी को एमएलसी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

मृतक की पहचान मदन सिंह (55 वर्ष) पुत्र हरीश सिंह, निवासी कठयेत टी स्टोर, क्लॉक टावर, मसूरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजन भी अस्पताल में मौजूद रहे और उनकी उपस्थिति में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *