उत्तराखंड के लाल और दिग्गज निशानेबाज जशपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Spread the love

उत्तराखंड के प्रसिद्ध निशानेबाज, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय शूटिंग टीम के दिग्गज कोच जशपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित ISSF विश्व कप से लौटते समय फ्लाइट में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। दिल्ली पहुंचने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हृदय संबंधी समस्या के चलते स्टेंट भी डाला गया, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। जशपाल राणा के निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई खेल हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। जशपाल राणा मूल रूप से उत्तराखंड के थे और उन्होंने खिलाड़ी व कोच के रूप में देश को कई गौरवपूर्ण उपलब्धियां दिलाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *