मसूरी–किमाड़ी मोटर मार्ग पर अवैध निर्माण सील

Spread the love

मसूरी –किमाड़ी मोटर मार्ग पर स्थित रोहित पुंडीर के अवैध निर्माण को प्रशासन ने सील कर दिया। यह कार्रवाई आदेश संख्या 1238/ C-0049/2026 दिनांक 12-02-2026 के अनुपालन में 13-02-2026 को की गई।

संयुक्त सचिव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में भवन को सील किया गया। मौके पर सहायक अभियंता अजय मलिक, कनिष्ठ अभियंता अनुराग नौटियाल, उदय नेगी तथा सुपरवाइजर इंदरदेव नौटियाल उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृति किए गए निर्माण कार्यों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय स्तर पर अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *