मसूरी में सचिन पंवार बने भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Spread the love

मसूरी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष के रूप में सचिन पंवार की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई वितरित कर शुभकामनाएं दीं।

सचिन पंवार ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी चुनावों की तैयारी में पूरी ऊर्जा के साथ जुटेंगे

इस अवसर पर पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष जोशी, अभिलाष, पूर्व नगर मंत्री मुकेश प्रसाद, भाजपा नेत्री सपना, देवेंद्र सिंह बर्त्वाल, प्रियांशु कंडारी, विकास सिंह, शुभम जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *