मसूरी में वनाग्नि सप्ताह के तहत विद्यालयों में चला जन जागरूकता अभियान

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की मसूरी रेंज में प्रभागीय वनाधिकारी, मसूरी वन प्रभाग के निर्देशों के क्रम में वनाग्नि सप्ताह के अवसर पर विशेष जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत मसूरी रेंज के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान तथा उसकी रोकथाम के उपायों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बच्चों को जंगलों की सुरक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व आसपास के लोगों तक भी यह संदेश पहुँचाएँ। साथ ही शिक्षकों से भी इस अभियान को प्रभावी बनाने में सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

यह जन जागरूकता अभियान मसूरी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चार्लीविल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय किताब घर, रामा देवी इंटर कॉलेज तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय झड़ीपानी सहित अन्य विद्यालयों में सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *