मसूरी टोल व कैम्पटी रोड पर सघन पुलिस जांच, एक वाहन सीज

Spread the love

मसूरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक अंतर्जनपदीय आकस्मिक चेकिंग अभियान संचालित किया गया। क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चकराता टोल व कैम्पटी रोड पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान टीम ने कुल 80 चारपहिया तथा 40 दोपहिया वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 1 वाहन को सीज किया गया, 10 चालान न्यायालय हेतु किए गए तथा 7 संयोजन शुल्क चालान जारी किए गए, जिनसे ivx₹4000 संयोजन शुल्क वसूला गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों व सामान की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण एवं क्षेत्र में आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *