प्रशासन का संदेश—अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई जारी रहेगी क्यारकुली में अवैध निर्माण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
देहरादून जिले के मसूरी झील के पास क्यारकुली क्षेत्र में राजकुमार शर्मा द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण कार्यों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त सचिव (एसडीएम मसूरी) के आदेश पर तीन अलग-अलग मामलों में संबंधित निर्माण स्थलों को सील किया गया। यह कार्रवाई क्रमशः पत्र संख्या 1004 (मामला R-0851/2025),
1003 (मामला R-0268/2024)
और 1005 (मामला R-0850/2025)
दिनांक 24 नवंबर 2025 के आधार पर संपन्न की गई।
कार्यवाही के दौरान संयुक्त सचिव (एसडीएम मसूरी) स्वयं मौजूद रहे। उनके साथ जेई अनुज पांडे, जेई अनुराग नौटियाल तथा पर्यवेक्षक संजेव, उदय नेगी, दिगंबर बडोनी और इंदरदेव नौटियाल उपस्थित थे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

