हिमंवत महिला समूह ने स्कूल में मनाया बाल दिवस, बच्चों को दिए उपहार

Spread the love

 

मसूरी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलिंगार, लंढौर कैंट में हिमंवत महिला समूह द्वारा बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समूह की महिलाओं ने विद्यार्थियों को ऊनी कपड़े, खिलौने और खाद्य सामग्री भेंट की।

कार्यक्रम में विद्यालय के लिए अपने निजी संसाधनों से तीन बाथरूमों का निर्माण करने वाले हिमांशु खरोला को सम्मानित किया गया। समूह अध्यक्षा पुष्पा पडियार ने बताया कि बाल दिवस बच्चों के नाम समर्पित राष्ट्रीय पर्व है, इसलिए संस्था द्वारा बच्चों को उपहार वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि हिमांशु खरोला युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने समाज हित में सराहनीय कार्य किया है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उदित शाह, सहायक अध्यापक अरविंद रावत, हिमंवत महिला समूह की अध्यक्षा पुष्पा पडियार, लीला कंडारी, सुषमा मार्क, रश्मि सिंह, सुनीता नेगी, भोजन माता दीपा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *